Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डी.पी.एस, डूण्डलोद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं।


डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया । प्राचार्य जी.प्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अनेक ऑनलाइन प्रतियोगिताएं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप-ए (कक्षा नर्सरी से द्वितीय) चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा दो के छात्र विवान पोरवाल ने, ग्रुप-बी (कक्षा तृतीय से पंचम तक) बैनर एंड स्लोगन लेख प्रतियोगिता में कक्षा पाँच के छात्र आरव चौधरी ने, ग्रुप-सी (कक्षा छह से आठ तक) प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कक्षा छह के छात्र तन्मय ने, ग्रुप-डी (कक्षा नौ से दस तक) प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा तन्वी अग्रवाल तथा नव्या झाझडिया ने तथा ग्रुप-ई (कक्षा ग्यारह से बारह) तक स्पोर्टस ग्राउंड का मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा बारह वाणिज्य वर्ग की छात्रा दिव्या तथा कक्षा बारह विज्ञान वर्ग के छात्र निशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय खुलने पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।   

विधालय सचिव बी.एल. रणवां अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केन्द्रित करने के लिए मानसिक और बौद्धिक रुप से स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है। खेलो के द्वारा आत्मविश्वास तथा अनुशासन उत्पन्न होता है। इसलिए हमें बच्चो कों सदैव खेलांे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। घर एवं विधालय स्तर पर शिक्षको एवं अभिभावको की समान भागीदारी के द्वारा बच्चो की खेलो में रुचि को बढा़वा देने का प्रयास करना चाहिए।